फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The beneficiaries were happy after getting the house, said that now there will be no quarrel with neighbors

Mirzapur News: घरौनी पाकर खुश हुए लाभ्ाार्थी, बोले अब नहीं होगा पड़ोसियों से झगड़ा

Sun, 19 Jan 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The beneficiaries were happy after getting the house, said that now there will be no quarrel with neighbors
मिर्जापुर। घरौनी मिल जाने से अब पड़ोसियों से झगड़ा नहीं होगा। अभी तक तो तो पानी के लिए भी झगड़ा होता था। यह कहना है सिटी ब्लॉक के जिगनौड़ी निवासी रामलाल बिंद का। वह घरौनी मिलने के बाद काफी खुश थे।
विज्ञापन

जिले की चारों तहसील के 771 गांवों के 29083 लोगों को शनिवार को घरौनी के साथ कंबल का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

रामलाल ने बताया कि उनके घर के पास एक कुआं था, जो था तो उनकी ही जमीन पर लेकिन दावा अन्य लोग भी करते थे। अब उन चीजों से उनको राहत मिल जाएगी। नेवढि़या सेवरा निवासी जानकी देवी ने भी घरौनी मिलने काफी खुश थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी क्लब के सभागार में मुख्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, एमएलसी विनीत सिंह, छानबे विधायक रिंकी कोल, मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने 500 लाभार्थियों को घरौनी सौंपी। एसडीएम सदर के निर्देशन में 1000 कंबल बांटे गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, सहकारिता चेयरमैन जगदीश सिंह, एडीएम शिवप्रताप शुक्ल, एसडीएम गुलाबचंद्र, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed