फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The baraatis watching the orchestra and the groom were beaten up, the wedding took place the next day

Mirzapur News: ऑर्केस्ट्रा देख रहे बराती और दूल्हे की पिटाई, दूसरे दिन हुई शादी

Sat, 17 May 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The baraatis watching the orchestra and the groom were beaten up, the wedding took place the next day
जिगना। खैरा गांव में बृहस्पतिवार की रात आई प्रयागराज के मांडा से आई बरात में ऑर्केस्ट्रा देख रहे बरातियों और दूल्हेे की पिटाई कर दी गई। इसके बाद दूल्हा बिना शादी के लौट गया। शुक्रवार को रिश्तेदारों की पहल के बाद दोनों पक्ष सहमत हुए और दोपहर बाद शादी हुई।
विज्ञापन


प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के सुरवा दलापुर गांव से बरात जिगना के खैरा गांव आई थी। द्वार पूजा के बाद जयमाला का कार्यक्रम लगभग डेढ़ बजे रात समाप्त हुआ। बराती जनवासा में ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे। तभी बस्ती के करीब सात लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और बरातियों को मारने पीटने लगे। इसमें दूल्हे के चचेरे भाई चंद्र प्रकाश (30), दूल्हा के बुआ के बेटे अमन (25), अंशु कुमार (17) सहित छह लोगाें को चोट आईं। चंद्रप्रकाश ने बताया कि दूल्हे को भी मारा पीटा गया। इसमें भगदड़ मच गई। बरात वाले 112 पर डायल पुलिस को सूचना देकर घायल को लेकर इलाज के लिए मेजा रोड गए। अंशू की हालत गंभीर होने पर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने समझाया पर दूल्हा सहित सभी बराती बिना शादी के ही चले गए। रात को कन्या पक्ष के लोग विवाह के लिए इंतजार करते रहे, पर शादी के लिए कोई नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह रिश्तेदारों आदि के समझाने पर दोपहर बाद शादी हुई। इसके बाद दुल्हन की विदाई की गई। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बरात में मारपीट हुआ था। पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्षों ने बात कर शादी की। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed