{"_id":"6683371356f744c239060f14","slug":"the-audience-laughed-a-lot-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-118445-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दर्शकों ने खूब लगाए ठहाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दर्शकों ने खूब लगाए ठहाके
विज्ञापन
मिर्जापुर। संस्कार भारती व भारतेंदु नाट्य अकादमी के तत्वावधान में 20 दिनों से चल रही नाटक प्रशिक्षण कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर लालडिग्गी स्थित एक विद्यालय के सभागार में बाल कलाकारों ने भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाटक अंधेर नगरी चौपट राजा का मंचन किया। इस दाैरान दर्शकों ने ठहाके लगाए।
नाटक का निर्देशन वाराणसी से आए उमेश भाटिया ने किया। सह निर्देशक शिवराम शर्मा रहे। नाटक से पूर्व बालिकाओं ने नृत्य की भी प्रस्तुति की।
मुख्य अतिथि पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर गणेश प्रसाद अवस्थी, संरक्षक विश्वनाथ अग्रवाल ने कार्यक्रम का आरंभ किया। जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गोस्वामी ने स्वागत भाषण दिया। सोहनलाल श्री माली, विश्वनाथ अग्रवाल, केशव प्रसाद तिवारी, अगस्त द्विवेदी तथा अंजनी पांडेय को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। संचालन संजय श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री शिवराम शर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्कार भारती के संगठन मंत्री दीपक, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चंद्र अग्रवाल, रमेश बाबू गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।