{"_id":"5702bbf44f1c1b205ec81231","slug":"the-altercation-occurred-shops-closure","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकानें बंद कराने को लेकर हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूकानें बंद कराने को लेकर हुई नोकझोंक
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
गहनों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर जिले में सोमवार को बाजार बंद का आह्वान किया गया था। व्यापारी केंद्र सरकार द्वारा सराफा व्यापार पर जबरन उत्पादन कर लगाए जाने का विरोध कर रहे थे। संपूर्ण बंद के क्रम में जिले के बाजारों, कस्बों और नगर क्षेत्र में व्यापारियों ने दूकानों को बंद कराया।
नगर में सराफा व्यापारियों द्वारा जबरन दूकानों को बंद कराने को लेकर तीखीं नोकझोंक भी दूकानदारों से हुई। वहीं कुछ क्षेत्रों में बंद को समर्थन नहीं देने के कारण दूकानें खुली भी रहीं। हांलाकि सराफा व्यापारियों द्वारा दूकानों को पूर्णतया बंद रखा गया।
प्रदेश मंत्री और नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी व जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार के नेतृत्व में व्यापारियों ने टोली बनाकर दूकानों को बंद करने की अपील किया। इसके बाद जुलूस निकालकर डीएम के माध्यम से वित्तमंत्री को पत्र भेजा।
विज्ञापन
बंदी को सफल बनाने और मजबूती के लिए सराफा व्यापार मंडल, दवा व्यापारी, मशीनरी व्यापारी, कपड़ा व्यापारी, बर्तन व्यापारी, आटो मोबाइल, इलेक्ट्रानिक, कारपेट व्यापारी सहित कई संगठनों ने अपना समर्थन देते हुए बंद में भाग लिया। सराफा व्यापार मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश चौरसिया, मिर्जापुर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपचंद्र जैन, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष मोहनलाल सोनी, अनिल अग्रवाल टोली में निकलकर दूकानों को बंद करवाया।
इनके नेतृत्व में निकला जुलूस सोनी धर्मशाला होते हुए विभिन्न मार्गों से होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा में एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग की। इस दौरान शिव मुदड़ा, अवधेश पंाडेय, आलोक, अजित साहू, राम बाबू, अनिल अग्रवाल, मदन गोपाल, जनार्दन रस्तोगी, वंशीधर आदि रहे।