फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The accused father who killed the son was sent to jail

पुत्र की हत्या करने वाले आरोपित पिता को भेजा जेल

Mon, 07 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The accused father who killed the son was sent to jail
कछवां। थाना क्षेत्र के जमुआ चौकी अंतर्गत आही गांव में शनिवार की रात 10 बजे भोजन के विवाद में पुत्र की फावड़े से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी सुक्खू राम को दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र चंद्रशेखर और दूसरा राजकुमार है। शनिवार की रात को चंद्रशेखर भोजन कर रहा था, तभी उसका पिता पहुंचा और भोजन मांगा। इस पर चंद्रशेखर ने कहा कि कमाते नहीं हैं, पर शराब पीकर भोजन मांगने आ जाएंगे, भोजन नहीं मिलेगा। इस पर पिता ने चंद्रशेखर से कहा कि तुम्हारी कमाई का भोजन नहीं करते। इस पर दोनों में विवाद हो गया। तभी शराब के नशे में धुत सुक्खु ने पास में रखे फावड़े से चंद्रशेखर के सिर पर मार दिया। इससे चंद्रशेखर का सिर फट गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक केे पड़ोसी ओम प्रकाश की तहरीर पर आरोपी पिता सुक्खु पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पिता सुक्खू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed