फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   thank you voters for giving votes

शुक्रिया वोटर, आपने खूब बरसाए वोट

Thu, 30 Nov 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
thank you voters for giving votes
VOTE
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव में मतदान के दौरान आखिरकार मिर्जापुर जनपद प्रथम श्रेणी में पास हो गया। अपरान्ह साढ़े तीन बजे के बाद घर में दोपहर आराम करने के बाद मतदाताओं ने बूथों का रुख किया। जिसके बाद 65.21 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिससे लोकतंत्र की परीक्षा में मिर्जापुर प्रथम श्रेणी में पास हो गया।
विज्ञापन


चुनाव में 19.26 प्रतिशत बढ़े मतदान से राजनैतिक दलों की बैचैनी को बढ़ा दिया है। वहीं बढ़े प्रतिशत से निर्दल प्रत्याशी भी अपने जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे थे। इस बार 75.30 प्रतिशत मतदान के साथ अहरौरा एक बार फिर बाजी मारते हुए पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन


वहीं चुनार ने 70.10 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान बनाए रखा। विगत वर्ष अहरौरा में सर्वाधिक 67.20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके पूर्व वर्ष 2012 के निकाय चुनाव में 45.95 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदान प्रात: सात बजे से शुरू हुआ, जो शाम को पांच बजे समाप्त हुआ। शुरू में साढ़े नौ बजे तक मतदान काफी धीमी गति से हुआ। जिसमें नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में 11.96 प्रतिशत, चुनार में 15.87 प्रतिशत, अहरौरा में 12.46 तथा नगर पंचायत कछवां में सबसे कम 8.19 सहित 12.09 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं मतदाता नाश्ता करने के बाद घरों से निकले तो प्रात: 11.30 बजे तक 24.78 प्रतिशत तक मतदान पहुंच गया। जिसमें मिर्जापुर में 20.52 प्रतिशत, चुनार में 28.92 प्रतिशत, अहरौरा में 29.95 तथा नगर पंचायत कछवां में 20.15 प्रतिशत मतदान हुआ।


इसके बाद मतदाताओं के घरों से निकलने का क्रम लगातार जारी रहा। जिसके बाद अपरान्ह डेढ़ बजे मिर्जापुर में 30.5 प्रतिशत, चुनार में 45.23 प्रतिशत, अहरौरा में 44.64 तथा नगर पंचायत कछवां में 26.06 सहित कुल 36.6 प्रतिशत और इसके बाद अपरान्ह तीन बजे मिर्जापुर में 41.54 प्रतिशत, चुनार में 59.60 प्रतिशत, अहरौरा में 64.35 तथा नगर पंचायत कछवां में 48 सहित 53.37 प्रतिशत मतदान हुुआ। अपरान्ह साढ़े तीन बजे के बाद मतदाताओं ने घरों से निकलना शुरू किया, जो मतदान समाप्ति तक जारी रहा।

शाम पांच बजे तक मिर्जापुर में 52.18 प्रतिशत, चुनार में 70.10 प्रतिशत, अहरौरा में 75.30 प्रतिशत तथा नगर पंचायत कछवां में 63.29 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed