{"_id":"58518a964f1c1ba06f64b53a","slug":"tet-will-be-held-at-19-cenetres","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ केंद्रों पर 19 को होगी टीईटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ केंद्रों पर 19 को होगी टीईटी
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले में आगामी 19 दिसंबर को दो पालियों में होगी। इसके लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से पांच में प्राथमिक और आठ में उच्च प्राथमिक कक्षा की टीईटी परीक्षा होगी। इन केंद्रों पर पांच हजार नौ सौ 32 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने टीईटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2016 को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। टीईटी परीक्षा पहली पाली में पूर्वाह्न दस बजे से साढ़े 12 बजे तक तथा दूसरी पाली में ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जिनमें पहली पाली में तीन हजार पांच सौ पचपन और दूसरी पाली में दो हजार तीन सौ 77 सहित 5932 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया में एक हजार, स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुसफ्फरगंज में एक हजार, जीजीआईसी विंध्याचल में एक हजार, विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज विंध्याचल में एक हजार और राजस्थान इंटर कॉलेज में पहली पाली में 500 और दूसरी पाली में 377 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। वहीं बसंत इंटर कॉलेज नारघाट में पांच सौ, माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज घंटाघर में 500 और बीएलजे इंटर कॉलेज मुकेरी बाजार में 555 परीक्षार्थी शामिल होंगे।