फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Testing of 947 sheep and cattle in animal health fair

Mirzapur News: पशु आरोग्य मेला में 947 भेड़ व गोवंश का परीक्षण

Fri, 17 Mar 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Testing of 947 sheep and cattle in animal health fair
लालगंज। उसरी खमरिया गांव में बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने 947 भेड़ व गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेले के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार ने कहा कि गोवंश ग्रामीण व्यवस्था में आर्थिक समृद्धि के माध्यम हैं। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. ईश्वर देव नारायण चतुर्वेदी ने गोवंश पालकों से कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गोवंश के लिए समय-समय पर पेयजल की व्यवस्था बनाए रखें और खानपान में हरे चारे का प्रयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पशुपालक गोवंश का पालन कर दूध का व्यवसाय कर सकते हैं। इसके लिए डेयरी उद्योग ग्रामीण इलाके में विकसित हो रही है। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक व्यवस्था में दुग्ध व्यवसाय बन चुका है। चिकित्सक डॉ कमलेश कुमार ने भेड़ पालकों को जरूरी जानकारी दी। ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने गोपालकों को सहकारी सहयोग बनाए रखने की जरूरत बताया। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी कमाल अहमद, जगदंबा पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed