फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temple decorated with colorful skirts and lights

पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगे झालर व बत्तियों से सजे मंदिर

Mon, 30 Aug 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Temple decorated with colorful skirts and lights
मिर्जापुर। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर सभी तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गयीं। इस अवसर पर विभिन्न मंदिर रंग बिरंगे आकर्षक झालर व बत्तियों से सजे रहे। जन्मोत्सव पर जेल से लेकर कारागार तक श्रीकृष्ण बाल लीलाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक झांकियां सजा दी गयी हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस स्थित मंदिर सहित रेलवे स्टेशन परिसर के अलावा महुवरिया स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जा रहा है। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित थानों और पुलिस चौकियों पर भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर नगर के भटौली रोड स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने यमुना तट पर नंद जी, यशोदा मैया के रूप, श्री कृष्ण के कालिया नाग पर नृत्य की झांकी के साथ उनकी लीलाओं को बड़ी ही सुंदरता से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में श्रीकृष्ण का जन्म, वासुदेव का श्रीकृष्ण के जन्म के बाद यमुना पार करने की लीला, श्री कृष्ण की बाल काल में माखन चुराने की लीला, श्री कृष्ण एवं राधा का दृश्य प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इनसेट
श्री ठाकुर जी का तीन दिवसीय मेला एक सितंबर से
अहरौरा। नगर क्षेत्र के सत्यानगंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को मनाई जाएगी। तदुपरांत एक सितंबर को बलभद्र सुभद्रा के साथ श्री कृष्ण भगवान तीन दिवसीय भ्रमण पर निकलेंगे। जिसे ठाकुर जी का अति प्राचीन परंपरागत मेले की प्राचीन मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के प्रथम दिवस पर भगवान ठाकुर जी स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर भ्रमण पर निकलेंगे। जयकारा के साथ श्रद्धालु जनों तथा भक्तों की ओर से रास्ते भर दर्शनार्थ देवों की टोली पर पुष्प वर्षा की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राधा-कृष्ण स्थल सेवा समिति के मंत्री राज कुमार अग्रहरी ने बताया कि मेले के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अहरौरा जलाशय पर अति प्राचीन परंपरागत कुश्ती दंगल का अंतर राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्य स्तर के नामी गिरामी पहलवान शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed