फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperatures reached 45 degrees, people are troubled by the heatwaves

Mirzapur News: 45 पर पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों से लोग परेशान

Wed, 05 Jun 2024 02:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Temperatures reached 45 degrees, people are troubled by the heatwaves
मिर्जापुर। मंगलवार को तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। तेज धूप और लू के चलते लोगों का घर से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया। दोपहर तेज धूप और लू के थपेड़ों से आम जन के साथ ही पशु-पक्षी बेहाल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10 बजे के बाद से ही मुख्यालय से जुड़ी सड़कों पर लोगों का आवागमन कम हो गया। दोपहर होते-होते प्रमुख बाजारों में सन्नाटा हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर चलने पर गर्म हवा के चलते लोग पसीने से परेशान रहे। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह तथा मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह से रहने की संभावना है। आसमान में बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed