फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenagers stolen bike due to hobby

घुमने के शौक से किशोरों ने चोरी की बाइक, तीनों पकड़ाए

Sun, 14 Feb 2021 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Teenagers stolen bike due to hobby
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी कालोनी के पास से बाइक चोरी करने वाले तीन किशोरों को पुलिस ने शुक्रवार को जोगियाबारी के पास से गिरफ्तार कर लिया। चोरी करने वाले तीनों नाबालिग हैं। इसलिए उनको बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन

नगर के घुरहूपट्टी निवासी राजेंद्र कुमार शर्मा ब्रह्मपुरी कालोनी में एक मकान में ट्यूशन पढ़ाने जाते थे। सात फरवरी को वह रात आठ बजे ट्यूशन पढ़ाने गए थे। सवा आठ बजे घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। खोजबीन करने पर बाइक के न मिलने पर राजेंद्र कुमार शर्मा ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश कर रही थी। छानबीन के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीन किशोर इस समय एक बाइक से घुमते है। शक के आधार पर पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू की। मुखबिर की सूचना कि आधार पर फतहां चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह और कचहरी चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को जोगियाबारी के पास से तीनों किशोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। कचहरी चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों किशोरों की उम्र 16 वर्ष है। इसमें एक बिहार, एक विंध्याचल और एक नगर के एक मोहल्ले का है। बिहार निवासी किशोर का परिवार नगर में ही रहता है। चोरी के बाद मुखबिर से पता चला कि तीनों लड़के बाइक लेकर घुम रहे है। तीनों ने शौकिया पहली बार बाइक चोरी किया। चोरी की बाइक बेचने के भी फिराक में थे। बाइक नंबर प्लेट बदलकर चेचिस नंबर को मिटा दिया था। हेड लाइट तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed