फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager lost his life due to drowning in Ganga

Mirzapur News: गंगा में डूबने से किशोर की जान गई

Sun, 22 Jun 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teenager lost his life due to drowning in Ganga
चुनार। क्षेत्र के बालू घाट पर शनिवार की शाम गंगा में नहाते समय एक किशोर डूब गया। आसपास माैजूद गोताखोरों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। अस्पताल में इलाज के दाैरान उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के साहब राम गोला निवासी जग्गू का नाती नीरज (12) अपने नाना के घर रहता था। शनिवार की शाम करीब सात बजे वह गंगा में नहाने के लिए बालू घाट गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। शोर सुनकर पास में मौजूद गोताखोर टक्कल साहनी, धर्मेंद्र साहनी आदि ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। उस समय नीरज की सांसें चल रही थीं। गोताखोर तत्काल उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस और परिजनों को भी सूचना दी। स्वास्थ केंद्र के डा. विजय मौर्य ने भरसक प्रयास किया लेकिन किशोर ने दम तोड़ दिया। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया गंगा में नहाते समय किशोर डूब गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed