फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager hanged herself from the ceiling fan

Mirzapur News: पंखे में लगे फंदे से लटक कर किशोरी ने दी जान

Sun, 27 Aug 2023 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Teenager hanged herself from the ceiling fan
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के महोगढ़ी गांव में शुक्रवार को ननिहाल आई एक किशोरी ने कमरे में पंखे पर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। सामान लेकर जब उसकी नानी आईं तो दरवाजा बंद मिला। झरोखे से देखा तो किशोरी फंदे से लटकी हुई थी। नानी के शोर मचाने पर लोगों ने दीवार तोड़कर फंदे से किशोरी को उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी नक्सल और सीओ भी फोरेंसिक टीम के साथ जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के कोरांव निवासी संतोष वर्मा की 17 वर्षीय पुत्री कंचन वर्मा शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित गांधी धाम से अपने ननिहाल महोगढ़ी गांव आई थी। जहां शनिवार को वह सुबह करीब 10 बजे पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे पर लटक गई। घटना के समय किशोरी की नानी शीला दुकान सामान लेने के लिए गई हुई थीं। घर आकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था। उन्होंने अपनी नातिन कंचन को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, परंतु अंदर से कोई आवाज नहीं आया। झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। शीला ने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हुए। दीवार तोड़कर लोग अंदर गए। किशोरी को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना दोपहर में ग्रामीणों ने ड्रमंडगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र सरोज ने जांच कर उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर दोपहर में फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर एएसपी ओम प्रकाश सिंह, सीओ मंजरी राव, प्रभारी निरीक्षक लालगंज ज्ञानू प्रिया, थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने किशोरी की नानी शीला देवी से घटना के संबंध में पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ऑपरेशन ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटक कर जान देने के मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed