फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager gave birth to a child, rape case filed against two people

Mirzapur News: किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

Thu, 15 Aug 2024 03:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Teenager gave birth to a child, rape case filed against two people
लालगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बुधवार को सीएचसी में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार को तबीयत खराब होने पर किशोरी ने मां से दो लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी बुधवार को सुबह सीएचसी लालगंज परिजनों के साथ पहुंची। वहां मौजूद डॉक्टर से उसने बताया कि पेट में दर्द है। डाॅक्टर ने जांच की तो पता चला कि उसके पेट में बच्चा है। जो प्रसव की स्थिति में है। इसके बाद उसका नॉर्मल प्रसव कराया गया। जन्म लेने वाले शिशु की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, किशोरी और उसके पिता ने बीते मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्र के दो लोगों के खिलाफ सात माह पहले डरा धमकाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने लोक लाज के भय से किसी को यह जानकारी नहीं दी। किशोरी ने तबीयत खराब होने पर मंगलवार को अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। लालगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जोगेंद्र और उसकी पत्नी सुमन के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed