फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager electrocuted by a broken wire in a well, dies after falling and drowning

Mirzapur News: कुएं में कटे तार से लगा करंट, गिरने से डूबकर किशोर की मौत

Mon, 13 Oct 2025 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Teenager electrocuted by a broken wire in a well, dies after falling and drowning
मड़िहान। गोपलपुर नवडिहवा गांव में रविवार की दोपहर कन्हैयालाल पटेल (16) कुएं में स्नान करने के लिए उतर रहा था। कुंए में लगा बिजली का कटा केबल छूने से करंट की चपेट में आकर एक किशोर गिरकर कुएं में डूब गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। कटिया डालकर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश मिश्रा के घर पर कन्हैया पटेल का परिवार खेती का काम करता था। प्रतिदिन की तरह रविवार की दोपहर कुएं में नहाने के लिए उतरा था। तभी उसने पनडुब्बी के लिए लगे कटे केबिल को पकड़ लिया। करंट का झटका लगने से वह कुएं के गहरे पानी में चला गया। करंट लगने कुंए में गिरने से किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना का पता चलने पर परिजनों ने मड़िहान पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर उसे खोजने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मिला। पानी निकालने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तब तक लोगों ने कटिया डालकर कोशिश किया। कटिया किशोर के कपड़े में फंस गया। किशोर को कुएं से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुएं में करंट लगने से किशोर की डूबकर मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed