फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager dies after falling from wood laden trolley

Mirzapur News: लकड़ी लदे ट्राली से गिरने से किशोर की मौत

Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after falling from wood laden trolley
संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला में मंगलवार को ट्रैक्टर की ट्राली पर लकड़ी लाद कर ग्राम प्रधान के घर जाते समय उस पर बैठा किशोर नीचे गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पटेहरा कला गांव के प्रधान के भाई वंशराज कोल ने सूखी लकड़ी कटवाकर रक्खी थी। लकड़ी को मंगलवार को सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर चालक गांव ले आ रहा था। ट्रैक्टर की ट्राली पर गांव निवासी सूरज (15) पुत्र जगदीश भी बैठा था। वह गांव के प्रधान के घर लकड़ी उतारने जा रहा था। ट्राली घर के पास पहुंची थी कि लकड़ी रास्ते में बस्ती में एक घर के दीवार से छू गयी। इससे लकड़ी समेत सूरज जमीन पर गिर गया। लकड़ी के नीचे दबने से किशोर अचेत हो गया।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को अपने निजी साधन से इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी पहुंचाया। जहां देखते ही डॉ. वाजिद जमील ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूरज के पिता जगदीश मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला में काम करने गए थे। माता मुन्नी रिश्तेदारी में गयी थीं। सूरज तीन बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता जगदीश ने थाना प्रभारी संतनगर से पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी कमल टावरी ने बताया कि जगदीश के लिखित आवेदन पर शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed