{"_id":"66dc01abcb368ddd290c9bf0","slug":"teenager-died-after-bitten-by-poisonous-animal-while-sleeping-in-mirzapur-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: घर में सो रही किशोरी को जहरीले जानवर ने काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: घर में सो रही किशोरी को जहरीले जानवर ने काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Sat, 07 Sep 2024 01:03 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:03 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में घर में चारपाई पर सो रही एक किशोरी की किसी जहरीले जानवर के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो- रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव में चारपाई पर सो रही एक 16 वर्षीय किशोरी को किसी जहरीले जानवर के काटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस पंचनामा भरकर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
बंजारी कला निवासी रामसुंदर बहेलिया की पुत्री अल्पना बहेलिया (16) शुक्रवार की रात घर में चारपाई पर सो रही थी। उसी दौरान उसे किसी जहरीले जानवर ने काट लिया। किशोरी के रोने की आवाज सुनकर घर के लोग उसके पास पहुंचे। तब-तक उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन किशोरी को पहले छतरिहा गांव में दवा पिलाने के लिए ले गए। वहां दवा पिलाने के लिए जब उसका मुंह नहीं खुला तो परिजन उसको लेकर पीएचसी हलिया पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृत अल्पना पवारी इंटर कॉलेज में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रही थी। उसके पिता रामसुंदर बहेलिया खेती किसानी करते हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पंचनामा भरकर मृत किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन