{"_id":"5f57d1348ebc3e44677e6f24","slug":"teenager-beaten-in-front-of-police-mirzapur-news-vns545975820","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने ही किशोरी की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने ही किशोरी की पिटाई
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के ककरद गांव में सोमवार की रात दो पक्षों में विवाद के बाद पीआरवी मौके पर पहुंची। लेकिन एक पक्ष की महिला कर्मचारियों से भिड़ गई। दूसरे पक्ष की किशोरी बीच में आई तो महिला और उसके पति ने पुलिस के सामने ही किशोरी की पिटाई कर दी।
गांव निवासी सुद्धन पत्नी सुलोचन व राजकुमारी पत्नी मुन्नर के बीच सोमवार को कुछ विवाद हुआ। इसमें सुद्धन ने ही 112 पर फोन कर मारपीट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने मामले को शांत कराया और गांव में ही कुछ दूर पर खड़ी रही। कुछ देर बाद महिला ने दोबारा 112 पर फोन किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। महिला ने पीआरवी सिपाही का मोबाइल छीन लिया। नोकझोंक होते देख 16 वर्षीय ममता पुत्री मुन्नर बीच-बचाव करने पहुंची। इस पर उग्र विपक्षी महिला ने पुलिस के सामने पति के साथ मिलकर किशोरी को पीट दिया।
घायल किशोरी को पीआरवी ने पटेहरा पीएचसी में इलाज कराया और मामले से उच्चधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद बाद देर रात 12 बजे मड़िहान एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी के मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।