फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager and child died due to drowning in Ban Sagar canal in mirzapur

Mirzapur: बाण सागर नहर में डूबने से किशोर व बालक की मौत, दोनों थे घर के इकलौते चिराग

Thu, 22 Dec 2022 06:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Dec 2022 06:05 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के बाणसागर नहर में डूबने से किशोर व बालक की मौत हो गई। बालक का पैर फिसला था जबकि किशोर स्नान के दौरान डूब गया। दोनों इकलौते पुत्र थे। हादसे के बाद से दोनों के परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Teenager and child died due to drowning in Ban Sagar canal in mirzapur
घटना की जानकारी के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के बाणसागर नहर के पानी में डूबने से किशोर व बालक की मौत हो गई। बालक का पैर फिसला था जबकि किशोर स्नान के दौरान डूब गया। जानकारी पर ग्रामीणों व परिजनों ने बाणसागर नहर को बंद कराकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। डूबने वाले दोनों इकलौते पुत्र थे।

विज्ञापन


हलिया क्षेत्र के गजरिया गांव निवासी राकेश कोल का सात वर्षीय पुत्र त्रिदेव घर से कुछ दूर बाणसागर नहर के पास शौच के लिए गया था। शौच के बाद वह हाथ धोने के लिए बाण सागर नहर तक गया। इसी बीच पैर फिसलने के कारण वह बाणसागर नहर के पानी में डूबने लगा। बालक को डूबते देखकर चरवाहे ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन


 मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से बाणसागर नहर में पानी बंद कराया। इसके साथ ही 300 मीटर दूर से शव को बाहर निकालकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। दूसरी घटना फुलियारी गांव की है। गांव निवासी कमलेश्वर का ऋषभ तिवारी (16) उर्फ अमन गांव के तीन अन्य लड़कों के साथ स्नान के लिए घर से 200 मीटर दूर बाणसागर लिंक नहर में नहाने गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नहाते समय गहरे पानी में चला गया। पानी के बहाव में बहाने लगा। उसके बड़े पिता का पुत्र पवन ने उसे बहते देखकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सका। ऋषभ गहरे पानी में जाने से  डूब गया। पवन ने नहर से बाहर निकलकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

Teenager and child died due to drowning in Ban Sagar canal in mirzapur
घटना स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

परिजन मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने खोजबीन कर एक किलोमीटर दूर सिलहटा गांव से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऋषभ बापू उपरौध इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। घटना की जानकारी पर सीओ लालगंज दीक्षांत राज व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।  प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बाणसागर नहर के पानी में डूबने से किशोर व बालक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

दोनों परिवार के इकलौते पुत्र

बाणसागर नहर में डूबने से मृत दोनों बच्चे अपने-अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। इकलौते पुत्र के मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। गजरिया गांव निवासी त्रिदेव प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। उसकी बड़ी बहन रेशमा, छोटी बहन निर्मला व माता निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। त्रिदेव के पिता राकेश मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। घर में शौचालय नहीं होने के कारण त्रिदेव खुले में शौच के लिए गया था। नहर के पानी में हाथ धोते समय डूब गया। 

ऋषभ तिवारी लालगंज के बापू उपरौध इंटर कॉलेज में  कक्षा 11 का छात्र था। लालगंज में ही मकान बनाकर बड़ी बहन अमृता, माता सरोज देवी व पिता कमलेश्वर तिवारी के साथ  रहकर विद्यालय में पढ़ाई करता था। बुुधवार को गांव में बड़े पिता कमला तिवारी के यहां प्रतिवर्ष की तरह रामायण हो रहा था। उसी में शामिल होने के लिए आया था। पिता के पास चार बीघा जमीन है। दोनों घटना एक किमी के दायरे में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed