फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenage girl climbed 150 feet up a tower, came down as the sun became hotter

Mirzapur News: 150 फिट ऊपर टावर पर चढ़ी किशोरी, धूप तेज हुई उतरी

Sun, 28 Jun 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl climbed 150 feet up a tower, came down as the sun became hotter
देहात कोतवाली क्षेत्र के बेदौली गांव में बिजली टावर पर चढ़ी किशोरी। स्रोत- सोशल मीडिया
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से शादी की जिद करते हुए 16 वर्षीय किशोरी 150 फिट ऊपर हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ गई। जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

पर वह शादी की जिद पर अड़ी रही। नीचे वह उतरने को राजी नहीं थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों बाद धूप होने पर जब टावर गर्म होने लगा तो वह नीचे उतरी। किशोरी और किशोर के परिजनों को देहात कोतवाली लाया गया। वहां से किशोरी को किशोर सुधार गृह सोनभद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन

किशोरी गांव के ही एक किशोर से प्रेम करती है। वह शादी करना चाहती है पर परिवार के लोग राजी नहीं थे। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे गांव के पास ही गुजरे हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे टावर पर चढ़ा देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन भी टावर के पास पहुंचे। वहां पर भीड़ लग गई। परिजनों ने उसे किशोरी को नीचे उतरने को कहा पर वह शादी करने की जिद पर अड़ी रही। वह टावर पर 10 फुट और चढ़ गई। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस पहुंची।
पुलिस के समझाने पर वह उतरने को तैयार नहीं थी। सूरज निकलने पर धूप से टावर गर्म होने लगा। वह किसी तरह से ढाई घंटे बाद आठ बजे नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस किशोरी और किशोर के परिवार को थाने बुलाया। वहां पर दोनों पक्षों को समझाया गया। किशोरी शादी करने की जिद पर अड़ी रही।

देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि किशोरी प्रेमी से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ गई थी। नीचे उतरने पर थाने लाया गया। वह शादी करने की जिद पर अड़ी रही और घर जाने को राजी नहीं थी। इसके बाद उसे किशोर सुधार गृह सोनभद्र भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed