फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Technician murdered due to friendship with nurses, two arrested

Mirzapur News: नर्सों से दोस्ती के चलते टेक्नीशियन की हुई हत्या, दो गिरफ्तार

Sun, 25 Feb 2024 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Technician murdered due to friendship with nurses, two arrested
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा स्थित एक अल्टासाउंड सेंटर में काम करने वाले टेक्नीशियन की सिर कूंचकर हुई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार ने दावा किया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर में काम करने वाली नर्सों से दोस्ती बढ़ने पर वहां के एक कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर टेक्नीशियन की हत्या की थी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिहार के खगड़िया निवासी अमित कुमार शर्मा (30) पुत्र मणिकांत शर्मा विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर में सहायक टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। बीते 16 फरवरी की रात उसने पत्नी खुशबू देवी से बात की। बात करते समय बताया कि वह सेंटर के रविशंकर के साथ कहीं जा रहा है। उसके बाद से उसका फोन बंद चल रहा था। बीते 18 फरवरी की शाम को उसका शव टिकरी मुतलके वैसपुर गांव के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रविशंकर और अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। छानबीन के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसमें एक बाइक पर अमित के साथ रविशंकर और एक और व्यक्ति जाते दिखाई दिया। पुलिस ने छानबीन के दौरान शनिवार को सुबह प्राथमिक विद्यालय कामापुर के पास से आरोपी रविशंकर निवासी चतुरिया और उसके साथ धर्मेंद्र बिंद को गिरफ्तार किया। उनके पास से बांस का टुकड़ा, बाइक, अमित के कपड़े, बेल्ट और टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि रविशंकर अल्ट्रासाउंड सेंटर में दो साल से काम कर रहा था। सेंटर की महिला नर्स की अमित से दोस्ती हो गई। ये बातें वहां पहले से काम कर रहे रविशंकर को नागवार गुजर रही थी। उसने अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ अमित को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। दोनोें ने मिलकर हत्या की। बांस से सिर और चेहरे पर हमला कर कूंच दिया, ताकि शिनाख्त न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed