फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Team from Prayagraj inspected Rajgarh CHC

प्रयागराज से आई टीम ने राजगढ़ सीएचसी का किया निरीक्षण

Tue, 04 Jan 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Team from Prayagraj inspected Rajgarh CHC
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प योजना के तहत हुए विकास कार्यों का जायजा लेने सोमवार को दोपहर में प्रयागराज से तीन सदस्यीय टीम जिले में पहुंची। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ का निरीक्षण किया। टीम में हरि सक्सेना मंडलीय प्रेक्षक प्रयागराज, डॉ. रविंदर सिंह एमएस प्रतापपुर प्रयागराज, डा. सुरेंद्र सिंह डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट प्रयागराज शामिल रहे।
विज्ञापन

टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता, हर्बल गार्डन, ऑपरेशन कक्ष, औषधि कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, ट्रीटमेंट वार्ड, ओपीडी, नसबंदी कक्ष, प्रसव कक्ष के साथ ही वैक्सीनेशन व्यवस्था आदि की जानकारी दी। साथ ही कूड़ा निस्तारण, रैन बसेरा, हर्बल गार्डन आदि की बारीकी से जांच भी की। प्रत्येक कार्य पर नंबरिंग की गई। इसके पहले वर्ष 2019-20 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने पूरे प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2021-22 के कायाकल्प योजना में पूरे प्रदेश में अलग-अलग विभाग के लोगों की ओर से जांच व निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर डा. डीके सिंह, डा. रवि प्रकाश, नीरज चतुर्वेदी, अरविंद कुमार, राम कुमार, अवधेश यादव, रामजीत यादव, कलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed