{"_id":"5f42ab288ebc3e411b541ac8","slug":"team-from-lucknow-took-samples-from-hotshaka-godown-mirzapur-news-vns542989697","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से आई टीम ने हाटशाखा गोदाम से लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से आई टीम ने हाटशाखा गोदाम से लिए सैंपल
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के हाट गोदामो में हो रही गड़बड़ी की मिली शिकायत पर लखनऊ से आई टीम ने एक के बाद एक कई गोदाम पहुंचकर गहनता के साथ न सिर्फ जांच पड़ताल किए बल्कि गोदामो मे दिखे घटिया चावल व गेहूं के सैंपल लिए। हुई जांच पड़ताल को लेकर ऐसे केंद्रो पर दिनभर हड़कंप मचा रहा।
मड़िहान, क्षेत्र के राजगढ़ पचोखरा स्थित हाटशाखा गोदाम पर रविवार की शाम पहुंची टीम ने गेहूं और चावल का सैंपल लिया। लखनऊ टीम में शामिल एडीशनल कमिश्नर विपणन व एडिशनल कमिश्नर खाद्य के अधिकारी हाइब्रिड चावल देखकर नाराजगी जताया। निरीक्षण के दौरान अनाज के बोरियों के रख-रखाव पर नजर रखी। मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर यादव के निरीक्षण में गेहूं अधोमानक पाया गया था। अधिकतम हाइब्रिड धान का चावल गोदाम में पाए जाने पर एडिशनल कमिश्नर आरएफसी व क्षेत्रीय विपड़न अधिकारी की जबाब से टीम असंतुष्ट रहा। बताया गया कि क्षेत्र में पानी के अभाव के चलते ज्यादातर ऐसे ही धान की पैदावार बताई गई।
हलिया, मवई कलां स्थित विपणन केंद्र पहुंची टीम ने शिकायत के आधार पर राशन की दुकान पर खाद्यान्न वितरण के लिए रखे गए गेहूं तथा चावल की बोरियों की गिनती कराई गई। टीम में अपर आयुक्त खाद्य लखनऊ अनिल कुमार, अपर आयुक्त विपणन अरुण कुमार सिंह, विपणन प्रभारी संभागीय खाद्य नियंत्रक के के सिंह उपजिलाधिकारी लालगंज जंग बहादुर सिंह के साथ गोदाम प्रभारी रामकृष्ण दुबे मौजूद रहे। जांच रिपोर्ट टीम ने गोपनीय रखा। सीखड़, शासन के निर्देश पर विशेष सचिव खाद्य लखनऊ के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम सीखड़ विकास खंड के गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया।रविवार हुए निरीक्षण में टीम में उदय प्रताप सिंह जिला खाद्य वितरण अधिकारी साथ में तहसीलदार चुनार अरुण कुमार गिरी ने गेहूं एवं चावल का सैंपल लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि शासन में शिकायत मिली थी कि गरीबों को चावल गेहूं की क्वालिटी ठीक नहीं दी जाती है। कोटेदार की ओर से कार्डधारको को सड़ा गला राशन वितरण किया जाता है।