फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teachers took out torch procession in support of demands

मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

Sun, 26 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Teachers took out torch procession in support of demands
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के तत्वावधान में शिक्षकों ने शनिवार को मशाल जुलूस निकाला। जुलूस नगर के एएस जुबिली इंटर कालेज से शुरू होकर रमईपट्टी होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। जिला प्रशासन को 18 सूत्री पत्रक सौंपकर पुरानी पेंशन बहाली और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दुबे ने कहा कि केंद्रीय संगठन के निर्देश पर मशाल जुलूस निकालकर ध्यानाकर्षण कराया जा रहा है। डॉ. रमाशंकर शुक्ला ने 22 मार्च 2016 को विनियमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित करने और प्रोन्नति वेतनमान से एमए की बाध्यता समाप्त करने की मांग की। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सत्यभूषण सिंह ने की। डॉ. शशिधर उपाध्याय, तेजई राम, अरविंद दुबे, जीतेंद्र बहादुर सिंह, रमाकांत सिंह, कमलेश पांडेय, राधाकांत त्रिपाठी, राकेश यादव, लक्ष्मीकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed