{"_id":"6556661de1b1e021ed06b8c4","slug":"teachers-protested-by-wearing-black-bands-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-8534-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन
मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के खिलाफ विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तदर्थ शिक्षकों को समायोजित करने की मांग की।
जिले के कई विद्यालयों में शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों में 25-30 साल से पढ़ा रहे तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्त होने पर उनके समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की बजाय समायोजित करने की मांग की।
उधर, तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्त किए जाने के खिलाफ बीएलजे काॅलेज, विंध्य विद्यापीठ इंटर काॅलेज, माधव विद्या मंदिर, बसंत इंटर काॅलेज, आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर, राजस्थान इंटर काॅलेज, शिव इंटर काॅलेज आदि के शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में विनय सिंह, वीरेंद्र प्रताप तिवारी, सुशील सिंह, मनोज सिंह, सुधीर सिंह, विजय दुबे, रत्नेश सिंह, समरेंद्र सिंह, सागर सोनकर, दिनेश कनौजिया आदि ने शामिल रहे।