{"_id":"6139031f8ebc3e6ed2139746","slug":"teachers-protested-by-tying-a-black-band-mirzapur-news-vns6105022194","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया विरोध
विज्ञापन
मिर्जापुर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ मिर्जापुर की ओर से नगर और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया। कहा कि दो पालियों में लगातार साढ़े आठ घंटे अध्यापन के वे विरोध करते हैं।
बालिका विद्यालयों में भी जबरदस्त उत्साह से कार्य बहिष्कार किया गया।दूसरे संगठन के लोगों ने भी पूरा सहयोग दिया। विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह बहिष्कार सरकार द्वारा विद्यालय कार्य समय सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे(साढ़े आठ घन्टे) करने के खिलाफ किया गया है। शिक्षा संहिता के नियम के अनुसार गर्मी में चार घंटे 35 मिनट और शीत ऋतु में पांच घंटा 20 मिनट समय निर्धारित है। यह सरकार और विभाग की घोर लापरवाही और गुंडागर्दी पूर्ण व्यवहार है जो शिक्षक समाज को कतई स्वीकार नहीं है। चेतावनी दी गई कि कार्य समय संशोधन तक संघर्ष चलता रहेगा और 20 सितम्बर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिले के बी एल जे ,श्री शिव इण्टर कॉलेज, बसन्त विद्यालय, ए एस जुबली कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला, गोविंद आश्रम इंटर कॉलेज, पैडापुर ,जनता इंटर कॉलेज बरेंवा, माधव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पुरुषोत्तम पुर चुनार, आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर, राजस्थान इंटर कॉलेज, विंध्य विद्यापीठ, विंध्याचल, बापू उपरौध कॉलेज लालगंज, आदर्श इंटर कॉलेज, अदलहाट ,मान माधव इंटर कॉलेज विजयपुर आदि में कार्य बहिष्कार किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, राहुल सिंह, अभिषेक सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, उपेंद्र सिंह, दिनेश जी, दीपक जी, रीता वर्मा, अंजू पाल, विजय दुबे, पवन सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, पंकज जी, प्रशांत वर्मा, विनोद मिश्रा, मुखराम, जिलामंत्री रविन्द्र नारायण सिंह आदि शामिल रहे।