फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teachers are disillusioned with the government: Dr. Jitendra

सरकार के प्रति शिक्षकों का मोह भंग : डॉ. जितेंद्र

Sat, 30 Dec 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers are disillusioned with the government: Dr. Jitendra
मिर्जापुर। घंटाघर स्थित श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) विंध्याचल मंडल का मंडलीय सम्मेलन व शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का सरकार से मोह भंग हुआ है। इसमें पुरानी पेंशन का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक कोमल यादव ने मंडल के तीनों जनपदों से आए शिक्षकों को संबोधित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपादित करने का आग्रह किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल ने कहा कि विभागीय भ्रष्टाचार बढ़ने और तथा शिक्षकों के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण के कारण शिक्षकों का सरकार के प्रति मोह भंग होता जा रहा है। प्रांतीय कोषाध्यक्ष नंद कुमार मिश्रा ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के राजकीयकरण की मांग की। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ श्याम नारायण तिवारी ने उपलब्धियों की चर्चा की। जिलाध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने चेताया कि जब शिक्षक पीड़ित होगा, तो उसकी आह सरकार को लगेगी। हर हाल में पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त शिक्षकों व्यास महाराज शुक्ला, कृपाशंकर चतुर्वेदी, लालचंद मौर्या को सम्मानित किया गया। इनके अलावा मनोरमा, शिप्रा श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, गुंजा त्रिपाठी, रागिनी द्विवेदी, पंकज सिंह राजपति सिंह, अभिषेक द्विवेदी, सुशील तिवारी सियाराम राय, प्रधानाचार्य डॉक्टर श्याम शंकर उपाध्याय को अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष कृपा शंकर चतुर्वेदी, संचालन उमाशंकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed