फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teacher going by e-rickshaw beaten, gold chain stolen

Mirzapur News: ई-रिक्शा से जा रही अध्यापिका से टप्पेबाजी, सोने की चेन चोरी

Sun, 15 Oct 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Teacher going by e-rickshaw beaten, gold chain stolen
मिर्जापुर। पुलिस लाइन में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में शामिल होने ई-रिक्शा से जा रही एक अध्यापिका से महिला टप्पेबाजों ने गले से सोने की चेेन और लाकेट चोरी कर ली। महिला जब कार्यक्रम में पहुंची तो उन्हें इसका आभास हुआ। इसकी सूचना उन्होंने कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कार्रवाई के लिए शहर कोतवाल को निर्देश दिया। इस घटना से लग रहा है कि नगर में महिला टप्पेबाज फिर से सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया जाना था। कार्यक्रम में नगर निवासी एक अध्यापिका ई-रिक्शा से शामिल होने जा रही थीं। वे पुलिस लाइन के पास पहुंची थीं कि ई-रिक्शा पर सवार चार अन्य महिलाएं झगड़ा करने लगीं। झगड़ा करने के दौरान महिला टप्पेबाजों ने उनके गले से एक लाख कीमत की सोने की चेन और लाकेट काट लिया। जब अध्यापिका पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम पहुंचीं तो उनको सोने की चेन व लाकेट कट जाने की जानकारी हुई। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाल को कार्रवाई का निर्देश दिया। जिस तरह से घटना हुई है, इससे यही लग रहा है कि नवरात्र मेला को देखते हुए महिला टप्पेबाजों का गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। महिला टप्पेबाजों का गिरोह पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed