फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teacher appointed after submitting fake records suspended, investigation begins

Mirzapur News: फर्जी अभिलेख जमा कर नियुक्त शिक्षक निलंबित, जांच शुरू

Wed, 09 Oct 2024 05:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Teacher appointed after submitting fake records suspended, investigation begins
मिर्जापुर। एक ही व्यक्ति ने दो अलग-अलग नामों से दो अलग-अलग जन्म तिथि बदलकर अलग-अलग वर्षों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। उसकी शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पर तैनाती हो गई। शिकायत मिलने पर जब जांच हुई तो प्रथम दृष्टया शिकायत सही मिली। इस पर शिक्षक को निलंबित कर जांच बैठा दी गई है। जांच में आरोप सही मिलने पर शिक्षक की सेवा समाप्ति के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

बरौंधा कचार निवासी राजू ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि लालगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महुलार में सहायक अध्यापक पद पर तैनात अजय कुमार ने नौकरी के लिए अभिलेखों में हेराफेरी की है। शिकायत के अनुसार सुरेश कुमार पुत्र रंजेब निवासी बरौंधा कचार व अजय कुमार पुत्र रामजी सोनकर के नाम से दो भिन्न भिन्न जन्म तिथियों पर अलग-अलग वर्षों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी प्राप्त की है।इस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी व बीएसए को संयुक्त रूप से जांच की जिम्मेदारी सौंपी। एसडीएम सदर व उप निबंधक ने इस संबंध में जो आख्या उपलब्ध कराई, उसके अनुसार शिकायत सही मिली। इस पर अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी पहाड़ी को जांच सौंपी गई है। यदि आरोप सही पाया जाता है तो अध्यापक की सेवा समाप्ति के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed