फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teacher accused of pressurizing to study in Urdu suspended

Mirzapur News: उर्दू में पढ़ने के लिए दबाव बनाने का आरोपी शिक्षक निलंबित

Wed, 06 Mar 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of pressurizing to study in Urdu suspended
मिर्जापुर। हलिया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय केवटान बस्ती के प्रभारी प्रधानाध्यापक माबूद अहमद को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई सोमवार को छानबे के खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक माबूद अहमद विद्यालय के बच्चों पर उर्दू में पढ़ने का दबाव बनाते थे। ग्रामीणों के अनुसार अध्यापक का कहना था कि उनकी तैनाती उर्दू अध्यापक के पद पर हुई है, इसलिए वे उर्दू में ही काम करेंगे। बच्चों की टीसी आदि भी वे उर्दू में ही जारी करते रहे। अभिलेख भी वे उर्दू में ही बनाते थे। एक ग्रामीण का यह भी आरोप था कि उर्दू में मिली टीसी के चलते उनके बच्चे का किसी और विद्यालय में प्रवेश नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने छानबे के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश श्रीवास्तव को मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट सौंंपने का निर्देश दिया था। खंड शिक्षा अधिकारी बीते सोमवार को मौके पर गए और उन्होंने सभी पक्ष से बात की। इस दौरान उन्हें बताया गया कि विद्यालय में एमडीएम लकड़ी पर बनता है। वहां के सभी अभिलेख भी उर्दू में ही थे। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक का भी पक्ष सुना। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया प्रभारी प्रधानाध्यापक दोषी पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed