फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   TB Hospital Tirahe could not be beautified

टीबी अस्पताल तिराहे का नहीं हो सका सुंदरीकरण

Fri, 15 Apr 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
TB Hospital Tirahe could not be beautified
कलेक्ट्रेट मुख्यालय के पास स्थित टीबी अस्पताल तिराहा को चौड़ा कर उसके सुंदरीकरण की योजना पूरी नहीं हो सकी है। पार्क की दीवार तोड़कर रास्ता तो निकाल दिया गया है, लेकिन अन्य कार्य अब तक नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के पास कचहरी, पुलिस अधीक्षक सहित कई अन्य अधिकारियों के कार्यालय हैं। इससे जुड़े मार्गों पर रात के समय प्रकाश की भी कमी रहती है। मार्ग पर टीबी अस्पताल तिराहा के पास कूड़ा कलेक्शन सेंटर था। जिसे तत्कालीन डीएम अनुराग पटेल ने हटवा दिया था। वहां पर स्थित पार्क के तिकोने हिस्से को तोड़वाकर उन्होंने रास्ता निकलवाया था। ताकि तिराहे पर आवागमन की अच्छी व्यवस्था हो सके। तिराहे पर फौव्वारा और मूर्ति लगाने की योजना थी। तत्कालीन जिलाधिकारी अनुराग पटेल का स्थानांतरण हो जाने के बाद योजना पर ग्रहण लग गया। उसके बाद वहां कोई कार्य नहीं हुआ। कचहरी रोड से पटरी दुकानदारों को हटाया गया तो लोग खाली हुए स्थान पर उन लोगों ने दुकान लगा ली है। इससे तिराहा अतिक्रमण का शिकार हो गया है। अगर खाली स्थान पर सड़क बनाकर प्रकाश की व्यवस्था कर दी जाए और फौव्वारा आदि लगा दिया जाएं तो उसकी सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। आवागमन भी बेहतर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed