{"_id":"6ac2b61f8ff237d10f09f1b7","slug":"tarpan-performed-for-female-ancestors-at-sita-kund-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-162453-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सीता कुंड पर महिला पुरखों का किया तर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सीता कुंड पर महिला पुरखों का किया तर्पण
विज्ञापन
सीता कुंड में आस्था की डूबकी लगाती महिलाएं, स्रोत संवाद
विंध्याचल। मातृ नवमी पर रविवार को अष्टभुजा पहाड़ी स्थित सीता कुंड पर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से ही पहुंचने लगीं। स्नान के बाद दिवंगत महिला पूर्वजों को जल अर्पित कर तर्पण किया।
इस दौरान कई महिलाओं ने सुहागिनों को भोजन कराने के साथ सौभाग्य सामग्री का दान भी किया। पितृपक्ष में मातृ नवमी का विशेष महत्व है। जिन लोगों को अपने पितरों की निश्चित तिथि की जानकारी नहीं होती, वे भी परंपरा के अनुसार निर्धारित तिथियों पर श्राद्ध करते हैं।
सीता कुंड पर महिलाओं ने स्नान के बाद पूर्वजों को याद कर जल अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति की कामना की। मंदिर के पुजारी राजेश दुबे ने बताया कि सीता कुंड पर भोर से ही बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचने लगी थीं, लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी। सुबह करीब 10 बजे एक महिला के गले से सोने का लॉकेट गायब हो गया।
विज्ञापन
शिकायत के करीब दो घंटे बाद पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद 10 महिला पुलिसकर्मियों और कई अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया