{"_id":"6b06fa2acc1f50661504f1ba","slug":"target-set-to-add-100-new-voters-to-b-pacs-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-165596-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बी-पैक्स में 100 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बी-पैक्स में 100 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित
Wed, 25 Nov 2026 08:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Updated Wed, 25 Nov 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के सभागार में आयोजित तहसील स्तरीय सहकारी संगोष्ठी में मौजूद सदस्य और किसान।-सो
मिर्जापुर। जिला सहकारी बैंक के सभागार में बुधवार को अध्यक्ष डॉ. जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय सहकारी संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सहकारी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, निदेशक और किसानों ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठी में प्रत्येक बी-पैक्स पर 100 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
डॉ. पटेल ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2023 से बी-पैक्स को 10 लाख रुपये की ब्याज मुक्त सीसीएल उर्वरक ऋण सीमा दी थी, जिसे वर्ष 2026 से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही समितियां आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी। प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर नई बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के गठन और उन्नयन की प्रक्रिया भी तेज की जा रही है।
उन्होंने सहकारी भारत टैक्सी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को रोजगार और बेहतर परिवहन सुविधा के लिए 10 लाख रुपये तक की सरकारी सहायता दी जा रही है। इस दौरान बृज भूषण सिंह, सियाराम बिंद, प्रमोद कुमार सिंह, नागेश्वर नाथ तिवारी आदि पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।