{"_id":"679e730345ff59eba10196aa","slug":"target-given-to-agencies-for-wheat-procurement-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-129117-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गेहूं खरीद के लिए एजेंसियों को दिया लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गेहूं खरीद के लिए एजेंसियों को दिया लक्ष्य
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में अभी धान की खरीद चल रही है लेकिन गेहूं की खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण और नवीनीकरण कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है। एक मार्च से गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए एजेंसियों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
इस बार गेहूं की खरीद के लिए जिले में 82 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खरीद के पहले किसानों से पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है। इसके लिए एजेंसीवार पंजीकरण का लक्ष्य तय किया गया है। पूरे जिले में सभी एजेंसियों से 3. 45 लाख किसानों के पंजीकरण कराने को कहा गया है।
इस संबंध में खाद्य व रसद विभाग आयुक्त की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार खाद्य विभाग को 100000 पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है। पीसीएफ को 125000, पीसीयू को 60000, यूपीएसएस को 50000 व मंडी परिषद को 10000 किसानों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। कहा गया कि इसके लिए विभाग से अधिक से अधिक प्रयास किया जाए। इसकी फिर से समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला खाद्य व विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक पंजीकरण व नवीनीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। जिले में शुक्रवार तक 4000 किसानों का पंजीकरण कराया जा चुका है। पंजीकरण में तेजी लाने को सभी को निर्देशित किया गया है। संवाद