फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tanushree became the topper in 12th and Sanvida Singh in 10th

Mirzapur News: 12वीं में तनुश्री और 10वीं में संविदा सिंह बनीं टाॅपर

Wed, 14 May 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tanushree became the topper in 12th and Sanvida Singh in 10th
मिर्जापुर। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। इस विद्यालय की तनुश्री बरनवाल ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं में जिला टॉप किया है। वहीं, 10वीं में इसी विद्यालय की संविदा सिंह 98.2 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बनी।
विज्ञापन

12वीं में दूसरे स्थान पर डैफोडिल्स विद्यालय की श्रेया पांडेय दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। लायंस स्कूल के निशांत ने 96.8 फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 10वीं में
विज्ञापन


98 फीसदी अंकों के साथ सनबीम स्कूल की जागृति ने दूसरा और लायंस स्कूल के दिव्यांश सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई का रिजल्ट घोषित होते ही बहुत से विद्यार्थी विद्यालय पहुंच गए। वहां डिजी लाकर से पासवर्ड उनको देकर उनका रिजल्ट बताया गया। कई विद्यालयों ने अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। नगर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल और लायंस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का टाॅप टेन में दबदबा रहा। लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. एनके पांडेय और डैफोडिल्स स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed