फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tampered with a girl who went to get an X-ray

Mirzapur News: एक्सरे कराने गई युवती के साथ की छेड़खानी

Fri, 28 Jun 2024 04:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Tampered with a girl who went to get an X-ray
राजगढ़। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग के किनारे स्थित राजगढ़ बाजार में एक निजी क्लीनिक पर एक्सरे कराने गई युवती के साथ एक्स-रे संचालक ने छेड़खानी की। इस पर युवती ने डायल-112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पैर में चोट लगी थी। बुधवार की शाम युवती अपनी मां के साथ मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ बाजार में स्थित एक निजी एक्स-रे व पैथालॉजी सेंटर पर एक्सरे कराने गई। इस दौरान एक्सरे संचालक ने महिला को बाहर बैठा दिया। पुत्री को एक्सरे करने के लिए कमरे के अंदर ले गया। आरोप है कि संचालक एक्सरे के दौरान युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। युवती शोर मचाते हुए कमरे से भागकर बाहर आई। युवती ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़िता ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को राजगढ़ थाने ले गई। जहां पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता ने फोन कर पीआरवी-112 पर सूचना दी थी। थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पीड़िता द्वारा तहरीर दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed