फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take filariasis medicine to avoid disease: ACMO

बीमारी से बचने के लिए लें फाइलेरिया की दवा : एसीएमओ

Wed, 09 Aug 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Take filariasis medicine to avoid disease: ACMO
मिर्जापुर। दस अगस्त से शुरू होने वाले फाइलेरिया अभियान के तहत टीमें घर-घर जाएंगी। अभियान के दौरान हर उम्र और वजन के हिसाब से लोगों को दवा दी जाएगी। फाइलेरिया से बचाव के लिए हर स्वस्थ इंसान दवा का सेवन कर सकता है।
विज्ञापन

यह जानकारी एसीएमओ डाॅ. गुलाब वर्मा ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने लोगों से आह्नान किया कि फाइलेरिया नहीं है, तब भी इसकी रोकथाम के लिए दवा अवश्य खाएं। लगातार पांच साल तक दवा लेने से इस बीमारी के होने की आशंका शून्य के बराबर हो जाती है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त से शुरू हो रहे अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को दवा सेवन कराएगी। इस बार जिले के 20 लाख लोगों को दवा का सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने ही दवा का सेवन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के तीन ब्लाॅकों में फाइलेरिया लगभग समाप्त हो गया है। वहां यह अभियान नहीं चलेगा। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. संजय द्विवेदी ने बताया कि फाइलेरिया रोग संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। इसका कीटाणु शरीर में कई वर्ष बाद असर डालता है। इसलिए लोगों को पता नहीं चलता। दवा खाने से कीटाणु खत्म हो जाता है। फाइलेरिया होने की संभावना खत्म हो जाती है। उन्होंने बताया कि अभियान में 1927 टीमें और 386 सुपरवाइजर लगाए जा रहे हैं। वर्ष 2021-22 में 17 लाख लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उनमें आठ लाख लोगों को दवा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed