फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take care of social distancing by increasing barricading

बैरिकेडिंग को बढ़ा कर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें

Sat, 01 May 2021 07:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Take care of social distancing by increasing barricading
लालगंज। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद मतगणना की तैयारी के लिए विकासखंड और मतगणना स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना स्थल के पंडाल में लगी बल्लियों का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड परिसर में पहुंचकर चुनावी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी लिया। इस हिदायत के साथ कि मतगणना की तैयारी पूरी तरह से पूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने बनाए गए चक्रानुक्रम की प्रक्रिया की जानकारी एआरओ से की। उन्होंने मतगणना स्थल पतार कला स्थित भगवान सिंह महाविद्यालय में जाकर बनाए गए टेबल और उससे संबंधित तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग, चुनाव आचार संहिता से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मतगणना के प्रथम चक्र, द्वितीय चक्र, तृतीय चक्र और चतुर्थ चक्र के बनाए गए चार्ट में शामिल गांव के विवरण को देखा। इस बारे में डीसी मनरेगा मोहम्मद नफीस ने बताया कि विकासखंड मतगणना की प्रक्रिया का चार्ट बना लिया गया है। मतगणना चार चक्र में छह न्याय पंचायतों से की जाएगी। जिसकी सूचना चस्पा किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने मतगणना में लगाए गए कर्मचारियों की संख्या, पेयजल मतगणना से जुड़ी व्यवस्था को भी मौके पर देखा। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रतन कुमार और ग्राम विकास अधिकारी के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed