{"_id":"62c883a411542e286f22d888","slug":"take-action-against-topten-and-gangsters-sp-mirzapur-news-vns6630140139","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपटेन और गैंगस्टर पर करें कार्रवाई : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपटेन और गैंगस्टर पर करें कार्रवाई : एसपी
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में सैनिक सम्मेलन किया गया। सैनिक सम्मेलन पहले जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया गया। इसके बाद एसपी ने थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मातहतों को टॉपटेन व गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान एसपी ने जनपद की कानून व्यवस्था, प्रमुख अपराधों में विवेचनाओं के निस्तारण एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्राधिकारियों को अपने क्षेत्रों के थानों का निरीक्षण कर महिला हेल्प डेस्क, आईजीआरएस, जन शिकायत आदि के निस्तारण की समीक्षा करने का निर्देश दिया। मिशन शक्ति के तहत गांवों, मोहल्लों में चौपाल लगाकर, स्कूल व कॉलेजों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया। अवैध शराब बनाने वाले माफिया, भू व वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने, महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। उन्होंने गैंगस्टर, टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म आदि के मामले में विवेचनाओं का निस्तारण, बाइकर्स गैंग के खिलाफ कार्रवाई का भी निर्देश दिया। न्यायालय द्वारा जारी समन, वारंट आदि का समय से तामिला कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन महेश सिंह अत्रि, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात अरुण सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय आदि मौजूद रहे।