फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take action against top ten criminals: SP

टॉप टेन अपराधी पर करें कार्रवाई : एसपी

Mon, 09 Feb 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Take action against top ten criminals: SP
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को जिले की कमान संभालने के बाद ही रात को पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार कक्ष में मासिक अपराध व कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक की। एसपी ने गंभीर मामले के आरोपी की गिरफ्तारी, कोडिन संबंधित लंबित अभियोगों की समीक्षा करते हुए जिले टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी ने अवैध व अपमिश्रित शराब, नशीले पदार्थों के रखने व बेचने वालों, पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तेल करने के साथ शराब माफिया, भू माफिया, वन माफिया, खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। विवेचनाधीन अभियोगों विशेष कर पाॅक्सो एक्ट व दुष्कर्म जैसे महिला संबंधित अपराधों के मुकदमों का समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी व चेकिंग, गुमशुदा व्यक्तियों, दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर मुनेंद्र पाल, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव, सीओ लालगंज अमर बहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed