फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take action against top ten criminals: DIG

टाॅप टेन अपराधियों पर करें कार्रवाई : डीआईजी

Thu, 30 Nov 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Take action against top ten criminals: DIG
मिर्जापुर। डीआईजी आरपी सिंह ने बुधवार को परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने टॉप टेन अपराधियों और महिला संबंधी मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वांछित व पुरस्कार घोषित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। चोरी संबंधी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हॉट स्पाट चिह्नित कर चौराहों-तिराहों पर जांच करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने का निर्देश दिया। परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए ढाबों, होटलों, बस स्टैंड व संवेदनशील स्थानों पर रात में पैदल गश्त बढ़ाने व जांच कराने का निर्देश दिया। थाना क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों को चिह्नित कर वाहनों की जांच कराने तथा जनपद के टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में न्यायालय में प्रभावी पैरवी कराकर दोषसिद्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed