{"_id":"6a59402adededf925706c4fd","slug":"take-action-against-cattle-smuggling-accused-under-the-gangster-act-dig-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-157473-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत करें कार्रवाई : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करी के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत करें कार्रवाई : डीआईजी
विज्ञापन
पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) विंध्याचल परिक्षेत्र पूनम ने बृहस्पतिवार को परिक्षेत्र के सभी तीन जनपदों की अपराध व कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
इस दौरान सभी जिलों के एसपी को लंबित विवेचनाओं का जल्दी निपटारा करने तथा पुरस्कार घोषित आरोपियों व वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पशु तस्करी के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनकी संपती जब्त करने के भी निर्देश दिए।
डीआईजी ने शिकायती प्रार्थना पत्रों का 10 दिन के अंदर निपटारा करने तथा भूमि संबंधी विवादों का संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निपटारा कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने रात में चौराहे, तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने, यक्ष एप पर अपलोड चोरी, लूट व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों का भौतिक सत्यापन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
उन्होंने जनपद के टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।