{"_id":"617d9df5dea7be1dcb6d7b7f","slug":"take-action-against-boggy-vehicles-dm-mirzapur-news-vns620230861","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहनों के खिलाफ करें कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार वाहनों के खिलाफ करें कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने अधिकारियों को डग्गामार वाहनों व फिटनेस के बगैर चलने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी।
जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निजी व प्राइवेट स्कूलों के सभी वाहन चालकों के चरित्र व ड्राइविंग लाइसेंस का अभियान चलाकर सत्यापन करें। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि अपने स्तर से पत्राचार कर सभी स्कूल प्रबंधकों को डीएल व चरित्र प्रमाण-पत्र सत्यापन के लिए कहें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे डग्गामार सवारी वाहनों एवं स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने यह निर्देश भी दिया कि जो व्यवसायिक वाहन जनपद में संचालित हैं और उन पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं लगे हैं, उनके खिलाफ लगातार प्रवर्तन की कार्रवाई जारी रखें। माडीफाइड साइलेंसर लगाकर चल रहे वाहनों की जांच भी जारी रखने को कहा। स्कूल वाहनों की मानक के अनुसार फिटनेस सुनिश्चित करने की हिदायत दी। स्कूल वाहनों के गेट बंद रखने तथा खिड़कियों से बच्चे हाथ व सिर न निकाल सकें, इसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एजेंडा की जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह ने दी। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीडी गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम विवेक शुक्ल, डॉ अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात राम सागर, यात्री कर अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सतेन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद, अधिशाषी अभियंता लोनिवि मिथलेश कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, एआरएम रोडवेज हरि शंकर पांडेय, डेफोडिल स्कूल के प्रबंधक अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।