{"_id":"63d78a6599746c1d3f67f61b","slug":"swami-jiyar-karpatri-lashed-out-at-leader-swami-prasad-maurya-said-swami-prasad-s-dna-test-should-be-done-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramcharitmanas row: स्वामी प्रसाद मौर्य पर बरसे जीयर करपात्री, बोले- 'स्वामी प्रसाद का डीएनए टेस्ट कराया जाए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramcharitmanas row: स्वामी प्रसाद मौर्य पर बरसे जीयर करपात्री, बोले- 'स्वामी प्रसाद का डीएनए टेस्ट कराया जाए'
Mon, 30 Jan 2023 02:44 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:44 PM IST
सार
अयोध्या के स्वामी जीयर करपात्री महाराज ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर कई प्रहार किए। बोले- भाजपा सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए मलाई काटते समय वह इस तरह का बयान क्यों नहीं दिए। वहां से हट गए तो उनकी हवा निकल रही है। यह लोग टीआरपी बढ़ाना चाहते हैं। कहा कि अगर कृष्ण की बड़ी बहन माता विंध्यवासिनी न होती, न कृष्ण होते, न महाभारत होता और न ही गीता होती।
विज्ञापन
विंध्याचल धाम पहुंचे अयोध्या के स्वामी जीयर करपात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विंध्याचल धाम पहुंचे अयोध्या के स्वामी जीयर करपात्री महाराज ने सनातन संस्कृति पर किए जा रहे हमले को मानसिक दिवालियापन बताया। कहा सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का डीएनए टेस्ट कराया जाए। साथ ही मिर्जापुर का नाम विंध्याचलपुरम करने की मांग भी की। उन्होंने विंध्याचल आगमन के दौरान पत्रकारों से यह बात कही। कहा कि इसके लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए मलाई काटते समय वह इस तरह का बयान क्यों नहीं दिए। वहाँ से हट गए तो उनकी हवा निकल रही है। यह लोग टीआरपी बढ़ाना चाहते हैं। कहा कि अगर कृष्ण की बड़ी बहन माता विंध्यवासिनी न होती, न कृष्ण होते, न महाभारत होता और न ही गीता होती।
विज्ञापन
स्वामी जीयर करपात्री महराज ने कहा कि सनातन संस्कृति सदैव अहिंसावादी रहा है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर किये जा रहे घेराबंदी की निंदा की। कहा कि बालक धीरेंद्र अच्छा काम कर रहा है। भगवान चमत्कार नहीं आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि हमारी माता विंध्यवासिनी में आस्था है । सनातन धर्म के लिए चमत्कार की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान को उनका मानसिक खोखलापन बताया। माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद करपात्री महाराज ने मिर्जापुर का नाम विंध्याचल पुरम कर देना चाहिए। जिसके लिए वह सीएम से मुलाकात करने के साथ ही पत्र भी देंगे । कहा कि जब फैजाबाद का नाम बदल कर अयोध्या और इलाहाबाद का प्रयागराज हो सकता है । तो मिर्जापुर को विंध्याचल पुरम क्यों नहीं किया जा सकता ।