फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Suspected woman burnt to death recently

संदिग्ध हाल में झुलस कर महिला की मौत ..

Tue, 13 Apr 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Suspected woman burnt to death recently
अहरौरा। क्षेत्र के महुली गांव में रकिवार की रात संदिग्ध हाल में आग लगने से महिला झुलस गई। आनन-फानन में परिजन आग बुझाकर उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय शशि कला पत्नी पिंटू विश्वकर्मा रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे संदिग्ध हाल में आग लगने से झुलसने लगीं। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाया। परिजन गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को उपचार के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सीओ अजय कुमार राय ने बताया कि विवाहिता की मौत वाराणसी के अस्पताल में हुई है। वहीं पर पोस्टमार्टम होगा। अभी थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed