{"_id":"61e4578ba26c6d50bf2f8980","slug":"suresh-became-the-candidate-of-aam-aadmi-party-s-city-seat-mirzapur-news-vns633929537","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: 'आप' ने मिर्जापुर नगर से सुरेश और बलिया के सिकंदरपुर सीट से प्रदीप को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: 'आप' ने मिर्जापुर नगर से सुरेश और बलिया के सिकंदरपुर सीट से प्रदीप को बनाया प्रत्याशी
Sun, 16 Jan 2022 11:55 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/बलिया
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:55 PM IST
सार
यूपी विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को प्रदेश के 150 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
मिर्जापुर नगर से सुरेश सिंह आप प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को प्रदेश के 150 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसमें वाराणसी के चार, मिर्जापुर के नगर विधानसभा और बलिया का सिकंदरपुर सीट भी शामिल है। सिकंदरपुर विस क्षेत्र से पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इसकी पुष्टि पार्टी के जिला महासचिव राजेश सिंह ने की है।
विज्ञापन
वहीं मिर्जापुर के कोन ब्लॉक के गड़गेड़ी गांव निवासी डिस्ट्रीक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंह को आम आदमी पार्टी ने जिले के नगर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सुरेश को प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के लोगों ने हर्ष जताया है। सुरेश की शिक्षा एमएससी और एलएलबी है। पूर्व में बार एसोसिएशन के उप सचिव भी रहे है। वर्तमान में पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भी है।
विज्ञापन
पढ़ेंः वाराणसी में 'आप' ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानिए सभी के बारे में
विज्ञापन