फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sunshine is strong, it is difficult to stand for a moment

धूप तेज, एक पल खड़ा होना हो रहा मुश्किल

Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sunshine is strong, it is difficult to stand for a moment
मिर्जापुर। होली बीतते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। तेज धूप से गर्मी व उमस से लोग बेहाल दिख रहे। धूप इस कदर कि खुले में एक पल भी लोगों का बाहर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। धूप में कुछ ही देर चलने के बाद हर कोई छांव की ओर भाग रहा है। गर्मी के चलते गरीबों के लिए फ्रीज बने मिट्टी के सुराही व मटके से सड़क की पटरियां सज गयी हैं। शीतल पेय पदार्थो व आइस्क्रीम की मांग बढ़ गयी है।
विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान के आधार पर डीएसटी महामना जलवायु परिवर्तन केंद्र के समन्वयक एवं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. आरके मल्ल व तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आने वाले अगले चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके फलस्वरूप गर्म दिन बढ़ने की संभावना है। दिन के समय हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

अगले सप्ताह न्यूनतम और अधिकतम तापमान की सीमा 18.0 - 21.0 / 35.0 - 37.0 सेंटीग्रेड न्यूनतम और अधिकतम आर्र्दता की सीमा 13.0-16.0 / 32.0-36.0. परिवर्तित हवाओं की गति 7.0-11.0 किमी / घंटा रहेगा। गर्मी से निजात देने में पंखे, कूलर, एसी अन्य उपकरणों की मांग बढ़ गयी है। आर्य कन्या रोड स्थित इलेक्ट्रिक सामान विक्रेता मुरारी गुप्ता की मानें तो पंखा और कूलर के ग्राहक अब आने शुरु हो गए हैं। रामबाग निवासी गुड्डू का कहना है कि गरीबों के लिए फ्रीज का काम कर रहे मिट्टी से बने मटका व सुराही की काफी मांग बढ़ गयी है। दुकानों पर प्रतिदिन इसके ग्राहक आने शुरु हो गए हैं। गर्मी को देखते हुए बाजारों में कोल्ड ड्रिंक से जहां दुकानें सजी हुई हैं वहीं सड़क की पटरियों में ठेले पर शर्बत की दुकानें व आइसक्रीम के ठेले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed