फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sun worship today

सूर्य को अर्घ्य आज

Thu, 26 Oct 2017 12:47 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Thu, 26 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
डाला छठ महापर्व के दूसरे दिन बुधवार की शाम को व्रतियों ने सूर्य का पूजन के बाद रोटी बखीर खाकर खरना किया। इसके बाद व्रतियों ने निर्जला व्रत शुरू कर दिया। गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। संतान प्राप्ति, उनकी दीर्घायु एवं सुख समृद्घि की कामना के साथ व्रत रखने वाली महिलाओं में पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखा। गंगा के किनारे बरिया घाट, विंध्याचल, पक्काघाट, सुंदर घाट आदि पर व्रतियों के चलते काफी चहल पहल रही।    
विज्ञापन

पर्व को देखते हुए उन परिवारों में खासा उत्साह दिखाई पड़ रहा है जहां पूजा की तैयारियां चल रही हैं। बाहर नौकरी और व्यापार करने वाले लोग घरों में पहुंच चुके हैं। बुधवार को पर्व के लिए कई प्रकार के फल फूल, ईख, दौरी, सूप आदि की खरीददारी की गई। जिन घरों में नई शादियां हुई हैं वहां कोसी भरने की तैयारियां की गईं। बाजारों में काफी चहल पहल रही। महिलाओं ने घाटों पर पहुंच कर बेदी की पूजा की और दीपदान किया। चार दिनों तक मनाए जाने वाले इस महापर्व के चौथे दिन प्रात: काल उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण किया जाएगा।  कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक सूर्य षष्ठी (डाला छठ) की विधिवत सूर्यपूजा से दैहिक, दैविक और भौतिक ताप मिटते हैं।
विज्ञापन

इस पर्व के अध्यात्म के बारे में साहित्यकार सलिल पांडेय ने बताया कि महिलाएं जो स्वर्णाभूषण पहनती हैं, उसमें अग्नितत्व का वास होता है। इसलिए सूर्य पूजा के माध्यम से इन आभूषणों में सूर्य के विभिन्न किरणों से रिचार्ज किया जाता है। धर्मशास्त्रियों के अनुसार मनोयोग एवं एकाग्रता से जब पूजा की जाती है तब पूरे वर्ष ऐसी महिलाओं के आसपास जो भी आएगा, उसमें उस महिला के प्रति सम्मान का भाव जागृत होता है। कदाचित बुरी दृष्टि वालों के जीवन, स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ता है। इसलिए ऋषियों ने नारी के सम्मान और माता का भाव देखने का विधान किया। व्रती महिलाओं के घर परिवार और संतान को भी ऊर्जा मिलती है।  कार्तिक मास में होने वाले सूर्य कि उपासना का प्रमुख पर्व डाला छठ का सर्वाधिक महत्व पुराणों में वर्णित है। घर की सौभाग्यवती महिलाओं को सूर्य की पूजा के द्वारा जो शक्ति मिलती है, उसे सुरक्षा चक्र कहा जा सकता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed