फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sumo rider injured in accident

हादसे में सूमो सवार तीन लोग घायल

Fri, 15 Apr 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sumo rider injured in accident
लहंगपुर चौकी अंतर्गत फोरलेन सड़क पर राजापुर गांव के सामने बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे टाटा सूमो ट्रक से टकराकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। टाटा सूमो लालगंज से मिर्जापुर की तरफ जा रही थी, उसी दौरान रास्ते में सूमो ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

लहंगपुर चौकी अंतर्गत पटेल नगर के सामने लालगंज से मिर्जापुर की तरफ जा रही टाटा सूमो ओवरटेक करने के चक्कर में आगे जा रही ट्रक में पीछे से टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में वाहन में सवार कैफ अंसारी (20) पुत्र इजहार निवासी शादी बनकट, सैफ अंसारी (20) पुत्र अजहर व सुनील जायसवाल (28) पुत्र दिनेश जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी इंदु भूषण मिश्रा ने घायलों को निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार करवाने के बाद एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed