फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Summoned a reply from the CO if the wanted accused are not arrested

वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सीओ से जवाब तलब

Mon, 16 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Summoned a reply from the CO if the wanted accused are not arrested
पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र रामकृष्ण भारद्वाज ने रविवार को नगर सर्किल के थाना कोतवाली शहर, कोतवाली कटरा, विंध्याचल तथा लालगंज सर्किल के लालगंज, हलिया व जिगना थाने में लंबित विवेचनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान नगर सर्किल में लंबित विवेचनाओं में प्रगति संतोषजनक नहीं मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि जो भी विवेचना लंबित हैं, उनकी सम्यक न तो क्षेत्राधिकारी को है और न ही थाना प्रभारी को। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कोई भी अभियान नहीं चलाए जाने व थाना क्षेत्र में रहने वाले वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर स्पष्टीकरण भी तलब कर लिया है। उन्होंने धोखाधड़ी से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा उच्च अधिकारी के स्तर से कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

डीआईजी ने थानेदारों से कहा कि चोरी के मामलों का जल्द खुलासा होना चाहिए। साथ ही चोरी के सामान की बरामदगी भी होनी चाहिए। उन्होंने सायंकालीन व रात की गश्त को प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया। कहा कि थानेदार रात के समय थानों से पैदल गश्त जरूर करें। साथ ही रात को टोल नाकों, एटीएम व बैंक सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को चेक करें। डायल 112 व मोबाइल संबंधित क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त करें। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। शस्त्र लाइसेंस वेरिफिकेशन, हर समय पोर्टल व अन्य माध्यमों से आने वाली शिकायतों की जांच व निस्तारण निर्धारित समय में करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना नंबर प्लेट लगे वाहनों व बिना दस्तावेज वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की हिदायत भी दी। स्कूल वाहनों की भी जांच करने का निर्देश दिया। उन्होेंने आम लोगों के साथ पुलिस कर्मियों से सभ्य व्यवहार करने का आह्वान किया। कहा कि अपनी भाषा व वाणी पर संयम रखें।
विज्ञापन

उन्होंने महिला संबंधी अपराध से जुड़े मामलों में शिकायत प्राप्त होते ही तुरंत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू करने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील मामलों में तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करने, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर रोकथाम के लिए स्कूल, कॉलेजों के आसपास थाना प्रभारियों व एंटी रोमियो टीम द्वारा गश्त कराने का निर्देश भी दिया। डीआईजी ने कहा कि महिला एवं बाल अपराध को रोकने के लिए स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। जब भी कोई महिला थाने में शिकायत लेकर आती है, तो सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए। कहा कि ऐसे अभियोग जिनमें शिकायतकर्ता या गवाह दिव्यांग है, तो उसे गवाही के दौरान उचित सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लालगंज, कोतवाली शहर, कोतवाली कटरा, विंध्याचल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed